Skip to main content

एक ठहराव एक आशियाना।।

एक अजब सी सुकून है उस हवा में
एक हल्की सी मुस्कान लाती वो फ़िज़ा है
एक ठहराव जिसकी ज़िन्दगी को ज़रुरत है
From the top of Torrey's Peak - 14,267 Feet
एक पल का वो आशियाना है उस मंज़िल में

जो मंज़र नज़र आता उस ऊंचाई से है
पेहचान करवाता हमें खुद से है वो
जो कईं सवाल करता रेहता हमारा मन है
हर उन शिकायतों का समाधान है नज़ारा वो

जब उड़ते बादल छूके निकलती है हमें
जब डूबता सूरज चमकता इन आँखों में है
जब पर्वत की ऊंचाई से मुस्कुराती धरती नज़र आती हमें
जब सरसराती हवा लहराती इन ज़ुल्फ़ों में है

तब ज़िन्दगी से प्यार एक बार फिर से जागती इन धड़कनों में है…

 -सरिता 
Dated: 12th September 2015

(Trying to capture my feeling on top of a 14,270 ft mountain peak(Gray's Peak). My tribute to one of my most arduous hike till date; covering twin 14ers - Gray's and Torrey's Peak)

Comments